top of page

Divya Shakti Dham

दिव्य शक्ति धाम का पावन संकल्प यह है कि संसार के सभी मनुष्यों में किस प्रकार से बंधुत्व भावना का संचार हो तथा मैत्री भावना की ज्योति निरंतर प्रज्जवलित रहे| यही वास्तव में परस्पर सौहार्द तथा विश्व शांति का अद्वित्तीय आधार है| 

 

आज के युग में हम प्रत्यक्ष रूप से देख सकते हैं कि विषय चिंतन की सीमा के पालन की रीती का किस प्रकार उल्लंघन हो रहा है तथा ईश्वरीय व्यवस्था में हम देख सकते हैं कि सभी दैवी शक्तियाँ अपनी सीमा में रहकर अपना उत्तरदायित्व निभा रही हैं| कोई अन्य के कार्य में हस्तक्षेप न करके आवश्यकता अनुसार उसमें सहयोग करती हैं| उनमें भी कभी कोई विकृति होती है तो वह भी मानव निर्मित ही होती है, उसी कारन हम प्रकृति के समय-समय पर कोप भाजन भी बन जाते हैं| 

 

धर्म सम्बन्धी ज्ञान प्राप्त करने की भी सीमा निर्धारित है, जिसके सत्य आधारित मूल तत्वों की व्याख्या उस क्षेत्र का विशेषज्ञ ही कर सकता है| किन्तु जब अपूर्ण ज्ञान के कारण कोई व्यक्ति अपना विचार बिना सोचे समझे व्यक्त कर देता है तो विवाद उत्पन्न हो जाता है| यह तभी रुक सकता है जब कोई शंका हो तो उसके समाधान के लिए विशेषज्ञ धर्मगुरु की शरण में जाएँ| 

Mission & Philosophy

Mission

दिव्य शक्ति धाम का मिशन है संसार के सभी मनुष्यों के बीच बंधुत्व और मैत्री की भावना को प्रोत्साहित करना। हम वास्तविक सौहार्द और विश्व शांति का साधन बनने का प्रयास करते हैं।

Philosophy

हम देखते हैं कि विषय चिंतन की सीमा के पालन की रीति में अक्षमता हो रही है, और हम ईश्वरीय व्यवस्था में देखते हैं कि सभी दैवी शक्तियाँ अपना उत्तरदायित्व निभा रही हैं। हम इस परिस्थिति में सहायक होने के लिए समर्पित हैं और विवादों को सुलझाने के लिए शिक्षा और धर्मगुरुओं की सहायता प्रदान करते हैं।

bottom of page